फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cloth left inside the woman stomach during operation after her death a ruckus created in gorakhpur

दो बच्चों का साथ छोड़ गई मां: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा कपड़ा, डॉक्टर बोले- नॉर्मल थी डिलीवरी

Fri, 07 Feb 2025 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोराबार/जगदीशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोराबार/जगदीशपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2025 09:17 PM IST
सार

इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी खोराबार डॉ. ओबैदुल हक ने कहा कि सामान्य डिलेवरी हुई है। जो आरोप परिजन लगा रहे हैं, उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
cloth left inside the woman stomach during operation after her death a ruckus created in gorakhpur
महिला की मौत से आहात परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को गोरखपुर स्थित खोराबार पीएचसी के प्रसव कक्ष के सामने महिला का शव रखकर परिजन हंगामा करने लगे। इस दौरान वहां रखा सामान और कागजात को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छूट गया था, इस वजह से संक्रमण फैल गया और मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर गई थी अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, खोराबार के लक्ष्मीपुर गांव की सुनीता गौड़ (27) को 03 फरवरी को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन स्थानीय आशा के साथ सुनीता को पीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहां पर महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। 04 फरवरी को स्वस्थ जच्चा बच्चा को डॉक्टर ने जरूरी सुझाव और दवा देकर घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर उठा मां का साया
05 फरवरी को परिजन फिर महिला को लेकर पीएचसी पहुंचे। महिला ने डॉक्टर को बताया कि उसके पेट मे दर्द और सिर में चक्कर आ रहा है। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को करीब 11 बजे सुनीता की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर पीएचसी खोराबार पहुंचे और हंगामा करने लगे। सुनीता का पति बाहर रहकर पेंट पॉलिस मजदूरी करता है। एक तीन वर्षीय बेटी और एक नवजात बेटा है। 

विज्ञापन

डॉक्टर बोले- सामान्य डिलेवरी हुई थी
इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी खोराबार डॉ. ओबैदुल हक ने कहा कि सामान्य डिलीवरी हुई है। जो आरोप परिजन लगा रहे हैं, उसकी जांच की जाएगी, अगर किसी प्रकार का दोष निकल कर आया तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने प्रसव कक्ष में तोड़फोड़ और सरकारी अभिलेख को क्षतिग्रस्त किया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी खोराबार इत्यानन्द पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed