फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Climbed pole without taking shut down, died due to electric shock

Gorakhpur News: बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा, करंट से मौत

Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Climbed pole without taking shut down, died due to electric shock
गगहा। क्षेत्र के जीवकर निवासी राजन गौड़ (32) की शुक्रवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का सहयोग करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश के कारण फाल्ट से जीवकर में रामबचन के घर के पास पोल से बिजली खराब आ गई थी। लगातार हो रही बारिश में बिना शटडाउन की सूचना दिए वह पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। अचानक आपूर्ति शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गया और पोल से गिरने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके दो बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्रामीणों ने उसे पोल पर चढ़ने के लिए मना किया लेकिन वह माना।

अनियंत्रित गाड़ी ने कार को मारी टक्कर
जगदीशपुर/कुसम्ही। एम्स थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर आराजी बसडीला गांव के सामने शुक्रवार शाम पांच बजे अनियंत्रित स्कोर्पियो कार में टक्कर मारकर पलट गई, जिसमें स्कोर्पियो और कार सवार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की तरफ से स्कोर्पियो कुशीनगर की तरफ जा रही थी, जिसे भरद्वाजपुरम रुस्तमपुर निवासी आदित्य पाल सिंह चला रहे थे। उसके आगे कार चल रही थी। आराजी बसडीला गांव के सामने स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार में ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर पलट गई। स्कार्पियो में बैठे आदित्य पाल सिंह व उनके तीन साथी को हल्की चोटें आईं। कार सवार बाल-बाल बचे। पुलिस ने गाड़ियों को किनारे कराया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed