{"_id":"696be57743240bb1db0751a3","slug":"climbed-an-electric-pole-set-his-jacket-on-fire-asked-his-family-to-provide-him-with-an-aadhaar-card-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1200325-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली के खंभे पर चढ़ा, जैकेट में लगाई आग... बोला-घरवालों से आधार कार्ड दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली के खंभे पर चढ़ा, जैकेट में लगाई आग... बोला-घरवालों से आधार कार्ड दिलाओ
विज्ञापन
युवक को उतारते दमकल कर्मी।
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासीकटरा चौराहे पर शनिवार दोपहर एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपने जैकेट में आग लगा ली। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। युवक बार-बार घरवालों से अपने आधार कार्ड दिलवाने की बात कह रहा था। युवक ने बताया कि घरवालों ने मारपीट कर उसका आधार कार्ड छीन लिया है और दे नहीं रहे हैं।
इसी बीच सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक चौराहे पर अफरा-तफरी रही। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिवारीपुर क्षेत्र का 24 वर्षीय सत्यम अचानक घासीकटरा चौराहे पर पहुंचा और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। यह देख भीड़ जुटी तो वह खंभे के ऊपर लगे लोहे के एंगल पर बैठ गया। लोगों ने नीचे उतरने के लिए आवाज लगाई तो इन्कार कर दिया। इसी दौरान युवक ने अपनी जैकेट निकाली और माचिस से उसमें आग लगा ली।
इसी बीच सूचना पर 20 मिनट में गोलघर स्टेशन से फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंच गए। कर्मियों ने पहले युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह लगातार आधार कार्ड दिलाने की बात दोहराता रहा।
विज्ञापन
इसके बाद फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खंभे के बगल में स्थित एक कटरा के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचकर टीम ने युवक के हाथ से जलती हुई जैकेट छीन ली और नीचे फेंक दिया। इसके बाद फायर कर्मियों ने युवक को पकड़कर खंभे से खींचते हुए सेकेंड फ्लोर पर सुरक्षित उतार लिया और फिर नीचे लाए।
पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके घरवालों ने शनिवार सुबह उसके साथ मारपीट की। उसका आधार कार्ड भी छीन लिया है। मांगने पर आधार कार्ड नहीं दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस युवक को कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ थाने ले गई।
इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान तिवारीपुर निवासी सत्यम के रूप में हुई है। उसका घरेलू विवाद बताया जा रहा है। समय रहते दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।
शराब के नशे में अक्सर करता था हंगामा
तिवारीपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि सत्यम घासीकटरा चौराहे पर एक परिवार के यहां रहता था। पति की मौत होने के बाद महिला ने सत्यम को घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं और सत्यम शराब के नशे में रोज हंगामा करता है। वहीं युवक का कहना है कि महिला के पति ने उसे गोद लिया था और उसके आधार कार्ड में पिता के नाम की जगह उसी व्यक्ति का नाम दर्ज है। आरोप है कि पति की मौत के बाद महिला ने उसका आधार कार्ड छीन लिया। वह नया आधार कार्ड बनवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुराने से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है। इसकी जानकारी परिवार के लोग नहीं दे रहे हैं। इसी तनाव के चलते वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ। प्रभारी निरीक्षक थाना तिवारीपुर पंकज सिंह ने बताया कि डेढ़ माह पहले भी सत्यम ने घर में घुसने की कोशिश की थी और उस दौरान छत से कूद गया था। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया है।