फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cleanliness Survey 2023 Gorakhpur got fourth place among clean cities of Uttar Pradesh

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: उत्तर प्रदेश के स्वच्छ शहरों में गोरखपुर को मिला चौथा नंबर

Fri, 12 Jan 2024 01:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

सहायक नगर आयुक्त व नोडल स्वच्छ भारत अभियान मणिभूषण तिवारी ने कहा कि यह टीम की साझेदारी से संभव हो सका है। नगर आयुक्त और मेयर के निर्देशन में पूरी टीम ने सभी बिंदुओं पर काम किया। तीन से 10 लाख नागरिकों वाले निगमों में गोरखपुर का ग्राफ बहुत तेजी से आगे बढ़ा है जो खुशी की बात है।
 

विज्ञापन
Cleanliness Survey 2023 Gorakhpur got fourth place among clean cities of Uttar Pradesh
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

नगर निगम ने देश के स्वच्छ शहरों में बड़ी छलांग लगाई है। बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को जारी हुए नतीजों में गोरखपुर को 22वीं रैंक मिली है। ये रैंक, तीन लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों में हैं। जबकि, इसी आबादी वाले संख्या में प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। जबकि, प्रदेश में 15 से 25 लाख नागरिकों की गणना की तुलना में इस बार निगम ने आठवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इस बार नगर निगम ने पहली बार थ्री स्टार रेटिंग भी हासिल की है। इस उपलब्धि पर नगर आयुक्त, मेयर, मुख्य अभियंता ने टीम को बधाई दी है। वर्ष 2022 में तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गोरखपुर 7वें स्थान पर था जो 2023 में सुधरकर चौथे स्थान पर आ गया है। प्रदेश के नगर निगमों से तुलना करें तो इस बार गोरखपुर नगर निगम को 8वीं रैंक मिली है। वहींं बरेली को 11वीं और आगरा को 12वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


पिछले साल 2022 में जनभागीदारी की श्रेणी में नगर निगम को 79 प्रतिशत अंक मिले थे। इस बार जनभागीदारी घटने से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इस श्रेणी में गोरखपुर को 67 प्रतिशत अंक मिले हैं। एकला बंधे पर वर्षों से कूड़े का ढेर होने की वजह से भी नंबर कटे हैं। उप नगर आयुक्त व स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी डाॅ. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि जिन पैरामीटर पर कम अंक मिले हैं उनपर अधिक फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

446 शहर में 75वीं रैंक
पिछली बार तीन से 10 लाख नागरिकों वाले निकायों में गोरखपुर 74वें स्थान पर था। देश के 387 शहर लिए गए थे। इस बार सर्वेक्षण में एक लाख से अधिक नागरिकों वाले 446 निकायों को लिया गया। इसमें नगर निगम गोरखपुर को 75वीं रैंक मिली है।

सहायक नगर आयुक्त व नोडल स्वच्छ भारत अभियान मणिभूषण तिवारी ने कहा कि यह टीम की साझेदारी से संभव हो सका है। नगर आयुक्त और मेयर के निर्देशन में पूरी टीम ने सभी बिंदुओं पर काम किया। तीन से 10 लाख नागरिकों वाले निगमों में गोरखपुर का ग्राफ बहुत तेजी से आगे बढ़ा है जो खुशी की बात है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed