फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clean the drains by constructing chambers in the Hume pipes.

Gorakhpur News: ह्यूम पाइप में चैंबर बनाकर करें नालियों की सफाई

Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Clean the drains by constructing chambers in the Hume pipes.
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार सुबह जीडीए से नगर निगम को हस्तांतरित कॉलोनियों का निरीक्षण कर सफाई, जलनिकासी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वाले स्थानों को चिह्नित कर नालियों और पाइपों की सफाई ह्यूम पाइप में चैंबर बनाकर तत्काल कराई जाए।
विज्ञापन


बुद्ध विहार कमर्शियल कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर जलभराव की समस्या बताई। नगर आयुक्त ने अवर अभियंता अवनीश भारती और सफाई निरीक्षक राजेंद्र कुमार को कॉलोनी की सभी नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर बने क्रॉस और ह्यूम पाइप में चैंबर बनाकर सफाई शुरू कराने को भी कहा। एसबीआई बैंक के बगल से सीएम ग्रिड की सड़क प्रस्तावित होने के कारण जलनिकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अग्रवाल मार्बल्स के सामने पार्किंग की जमीन का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने वहां मिट्टी की सोलिंग कराकर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद रामगढ़ थाना के सामने निर्माणाधीन कचरा स्थानांतरण केंद्र और सफाई वाहनों के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बाउंड्रीवाल का निर्माण समय से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


वार्ड 37 भरवलिया में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 50.04 लाख रुपये की लागत से बन रहे बड़े नलकूप का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने इसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। नलकूप शुरू होने पर करीब 800 घरों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। बुद्ध विहार पार्ट-ए और पार्ट-बी में पेयजल पाइपलाइन विस्तार, नलकूप और ओवरहेड टैंक की मरम्मत के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने घरेलू कनेक्शन में एमएस क्लैंप की जगह एचडीपीई क्लैंप लगाने के निर्देश दिए। कार्य पूरा होने के बाद करीब 1,200 घरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पार्षद अजय राय, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता जलकल राकेश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed