{"_id":"60e67d6d8fa3936223042d78","slug":"class-6-student-hifza-memorized-kalame-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: कक्षा छह की छात्रा हिफ्जा ने कलामे पाक किया कंठस्थ, लोगों ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाबी: कक्षा छह की छात्रा हिफ्जा ने कलामे पाक किया कंठस्थ, लोगों ने की तारीफ
Thu, 08 Jul 2021 09:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:56 AM IST
सार
कामयाबी पर जश्न ईदमिलादुन्नबी का ऐहतमाम कर मनाई गई खुशी
विज्ञापन
छात्रा हिफ्जा फातिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर की कक्षा छह की छात्रा हिफ्जा फातिमा ने बुधवार को कलाम ए पाक का हाफिजा (कंठस्थ) पूरा किया। ग्यारह वर्ष की हिफ्जा की कामयाबी पर उंचवा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में महफिल ए मिलादुन्नबी सजाई गई। सबने हिफ्जा को बधाई दी और हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
इस मौके पर मुफ्ती ए शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि अफजल इल्म कुरआन मुबारक, हदीस पाक का सीखना है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही तालीम भी दी जानी चाहिए। मौलाना रियाजुद्दीन ने कहा कि नबी पाक ने चौदह सौ साल पहले इरशाद फरमाया था कि औलाद के लिए मां बाप की ओर से इल्म का तोहफा अफजल है।
विज्ञापन
अंत में सलातो सलाम पेश कर शीरीनी (प्रसाद) बांटी गई। महफिल में कारी शरफुद्दीन, हाफजि मो. अयाज अहमद, मो. शादाब अहमद, हाजी उबैद अहमद खान, अब्दुल मतीन फैजी, नासिफ अहमद, सैयद युसूफ कमाल, सैयद ओबैदुर्रहमान, हाफज रियाज अहमद, हाफजि नजरे आलम कादरी, मौलाना अली अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन