{"_id":"6ab4409f942dabc5f20e8a77","slug":"clash-between-two-groups-in-tikriya-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1461496-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टिकरिया में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टिकरिया में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में 19 सितंबर की रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के लालचंद्र यादव का आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे पट्टीदार लवलेश यादव उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनके बेटों चंद्रशेखर और दिलीप पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मारपीट में लालचंद्र, उनकी पत्नी फुलपती और दोनों बेटों को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष के नरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि विवाद शांत कराने के बाद कुछ लोग गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पुत्र अखिलेश, लवलेश और भाई सुधन घायल हुए। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन