फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर में गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर रहे थे ग्रामीण, समझाने पहुंची पुलिस से हुई झड़प

Thu, 28 May 2020 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Clash between Police and Villagers after protesting Double Murder case in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के झंगहा इलाके में चचेरे भाइयों दिवाकर और कृष्णा के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी 72 घंटे बाद भी नहीं हो पाने से नाराज घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार की दोपहर ढाई बजे के करीब रामनगर करजहां गांव के पास देवरिया रोड जाम कर दिया।
Clash between Police and Villagers after protesting Double Murder case in Gorakhpur
मौके पर पुलिसर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस समझाने की कोशिश में जुटी थी कि इसी बीच ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीण सीओ कैंट सुमित शुक्ला से उलझ गए और पुलिस टीम पर चूड़ियां फेंकने लगे। इसके बाद पथराव कर दिया। महिलाकर्मी सहित कई पुलिसवाले चोटिल हो गए। पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई।

पुलिस के जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान सीओ कैंट, इंस्पेक्टर खोराबार की गाड़ियां तोड़ दी गईं। पथराव से रोडवेज की चार बसें और दो प्राइवेट कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

उधर, सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय पिपराइच, झंगहा, चौरीचौरा और कैंट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा और शाम करीब पांच बजे आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने पथराव के आरोप में दस लोगों को हिरासत में लिया है।
Clash between Police and Villagers after protesting Double Murder case in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

पथराव हुआ तो पुलिस को एक किमी पीछे हटना पड़ा
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर ढाई बजे के करीब दिवाकर के घरवाले और ग्रामीण सड़क पर आ गए। वह हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीण यह भी आरोप लगाने लगे कि पुलिस रुपये लेकर मामले को रफा दफा करना चाहती है। साढ़े तीन बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash between Police and Villagers after protesting Double Murder case in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

सीओ कैंट सुमित शुक्ला भी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे। मगर भीड़ उग्र हो गई और लोग पुलिस पर चूड़ियां फेंकने लगे। फिर एकाएक पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वाले कुछ समझ नहीं पाए और उन्हें करीब एक किलोमीटर तक पीछे भागना पड़ा।

इस दौरान गुस्साएं लोगों ने सीओ कैंट, इंस्पेक्टर खोराबार की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही रोडवेज की बसों पर भी पथराव करने लगे। दो प्राइवेट कार पर भी ईंट फेंके गए और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Clash between Police and Villagers after protesting Double Murder case in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बसों पर पथराव से यात्रियों में मची चीख-पुकार
अचानक बसों पर पथराव होने की वजह से उसमें सवार यात्री भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे और चीख-पुकार मच गई। वहां पर मौजूद कुछ ग्रामीणों और पुलिसवालों ने किसी तरह से यात्रियों को सुरक्षित निकाला। वहीं दो प्राइवेट कार वाले कार छोड़कर भाग गए। मौके पर एसएसपी के पहुंचने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और ग्रामीणों को खदेड़ा जा सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed