फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clarification sought on running classes from 1 to 5 without recognition

Gorakhpur News: एक से पांच तक बिना मान्यता के कक्षा संचालन पर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 19 Sep 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Clarification sought on running classes from 1 to 5 without recognition
- डीआईओएस के निरीक्षण में सामने आई हकीकत
विज्ञापन

- औचक निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूलों के समय से खुलने, साफ-सफाई, एमडीएम, नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति, खेलकूद गतिविधियां, शैक्षिक पंचाग का अनुपालन करने सहित अन्य बिंदुओं के बारे में गहनता से पूछताछ की। डीआईओएस ने एक वित्त विहीन विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक बगैर मान्यता के कक्षा संचालन पर नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जवाब संतोषजनक न होने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
डीआईओएस ने गुरुवार को सिद्धार्थ जन सेवा शिक्षण संस्थान बनकटा रिठिया के औचक निरीक्षण में पाया कि यहां कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित थीं जबकि मान्यता कक्षा छह से 12 तक ही दी गई है। कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीआईओएस ने तत्काल इन कक्षाओं का संचालन बंद करने का निर्देश दिया, साथ ही प्रधानाचार्य महिमा मिश्रा से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोनहाताल का निरीक्षण करते हुए डीआईओएस ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना से निर्माणाधीन शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की प्रगति की जानकारी ली। प्रधानाचार्य को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने धूपादेवी आदर्श इंटर कॉलेज भलुहा, जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया, शेषमणि चतुर्वेदी इंटर कॉलेज बसडिला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्कूलों के समय से खुलने समेत साफ-सफाई, एमडीएम, नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति, खेलकूद गतिविधियों, शैक्षिक पंचाग का अनुपालन करने को लेकर प्रधानाचार्यों से पूछताछ की। चेतावनी दी कि भविष्य में खामियां मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed