फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Claims of drainage... waterlogging every time

Gorakhpur News: जलनिकासी के दावे... हर बार जलभराव

Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Claims of drainage... waterlogging every time
गोरखपुर। शहर में मानसून से पहले जलनिकासी व्यवस्था को लेकर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई इलाकों में अब भी जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। थवई पुल के निकट दीवान बाजार क्षेत्र में सड़क का लेवल नीचे होने के कारण बारिश के दौरान करीब 300 मीटर तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन


इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछली बारिश में सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया था। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन बंद हो गए थे और पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। कई दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापार भी प्रभावित हुआ था। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होने और सड़क का ढलान सही न होने से पानी निकल नहीं पाता।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अनुसार, नाले व नालियों की सफाई नियमित कराई जा रही है जिससे कहीं कोई जलभराव की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed