{"_id":"6807de619571c4a9b5030e46","slug":"civil-services-examination-aditi-chhapadiya-hoisted-the-flag-in-the-second-attempt-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1052-910359-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा : दूसरे प्रयास में अदिति छापड़िया ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा परीक्षा : दूसरे प्रयास में अदिति छापड़िया ने लहराया परचम
विज्ञापन
- अदिति ने 97 रैंक हासिल की, गोरखपुर के कुल छह अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को दोपहर सिविल सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया। इसमें गोरखपुर के बेतियाहाता इलाके की अदिति छापड़िया ने 97वां स्थान हासिल किया है। अदिति ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। अदिति के अलावा पांच अन्य मेधावियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सभी मेधावियों के घर में बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
अदिति ने दूसरे प्रयास में देशभर में 97वां स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रयास में आरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ था। अदिति शुरु से ही मेधावी रही हैं। इनकी स्कूलिंग मेयो काॅलेज अजमेर से हुई। बेतियाहाता के रहने वाले आशीष छापड़िया व सीमा छापड़िया की मेधावी बेटी अदिति छापड़िया इंटरमीडिएट में वह पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहीं थीं। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा की वह राजस्थान टाॅपर रहीं हैं। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के श्रीराम काॅलेज से की है। सिविल सेवा परीक्षा में वह दूसरी बार शामिल हुई थीं। परीक्षा मेंं उनका विषय अर्थशास्त्र था। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया हैं। बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
--
शिवांश त्रिपाठी को मिली 284वीं रैंक
शिवांश त्रिपाठी ने सिविल सेवा परीक्षा में 284वीं रैंक हासिल की है। शिवांश ने अपनी स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल, डेयरी कॉलोनी से पूरी की। यहां उन्होंने कक्षा एक से पांच तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6-10 तक की शिक्षा एलएफएस, धरमपुर से प्राप्त की, जहां वह बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे। मूलत: पीपीगंज के ग्राम भीटी तिवारी के रहने वाले शिवांश गोरखपुर में शक्तिनगर कॉलोनी में रहते हैं। शिवांश ने अपनी 12वीं की शिक्षा फिटजी गोरखपुर और सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल तारामंडल से पूरी की। यहां भी वह बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया और 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर रहे। शिवांश के पिता प्रमोद कुमार तिवारी उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में सहायक लेखाकार हैं और माता ममता तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गिरधरगंज में प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। शिवांश की इस सफलता से उनके परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
--
पढ़ाई में नहीं लिया ब्रेक, पवन ने हासिल की 334वीं रैंक
राप्तीनगर निवासी पवन कुमार पांडेय ने 334वीं रैंक हासिल की है। पवन ने दिल्ली आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। पिता रघुबीर पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन है। बड़ी बहन डॉ. कामना पांडेय मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट हैं। पवन की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा शहर के अलग-अलग स्कूलों में हुई। वर्ष 2018 में आईआईटी दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग में चयन हुआ। पवन ने बताया कि तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। दूसरी बार साक्षात्कार दिया था। बताया कि रोजाना हर विषय की करीब 30-30 मिनट पढ़ाई की। इसमें कभी ब्रेक नहीं लिया। लगातार पढ़ाई से ही सफलता मिली है। वैकल्पिक विषय के रूप में रसायन विज्ञान का चयन किया। पवन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, शिक्षक व परिजनों को दिया। पवन ने बताया कि आईआईटी की तैयारी के दौरान रसायन विज्ञान की पढ़ाई की थी। वर्ष 2022 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी।
-- -- -- -
देवरिया के रजत राय को मिली 351वीं रैंक
देवरिया के रजत राय ने सिविल सेवा परीक्षा में 351वीं रैंक हासिल की है। गौरा गांव के मूल निवासी राजेश राय और माला राय के पुत्र रजत ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई गोरखपुर के मोहद्दीपुर में अपनी मौसी मुन्नी राय के आवास पर रहकर पूरी की। रजत ने वर्ष 2010 में सेंट्रल एकेडमी से हाईस्कूल की परीक्षा और इंटर की परीक्षा वर्ष 2012 में एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी से उत्तीर्ण की। इसके बाद पटना एनआईटी से उन्होंने सिविल ट्रेड से 2016 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजत ने देश की प्रतिष्ठित कंपनी लार्सन एंड टुब्रो में चार साल नौकरी की। पिछले चार साल से वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा दिवंगत राघव राय की प्रेरणा के साथ माता-पिता, मौसी और गुरुजनों को दिया है।
-- -- -- -
एसडीएम रहे शिवम सिंह ने हासिल की 73वीं रैंक
जिले के चौरीचौरा और खजनी में एसडीएम रहे 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी शिवम सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में 73वां रैंक हासिल की है। 2023 में की सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें 877वीं रैंक मिली थी, लेकिन वह इस रैंक से खुश नहीं थे। शिवम मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश में आईआरएस पद पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिवम मूल रूप से रायबरेली के निवासी है। उनके पिता रामनरेश सिंह रायबरेली में विकास भवन के पास स्टेशनरी की एक छोटी से दुकान चलाते थे। वह 2021 में सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 38वां रैंक हासिल करके डिप्टी कलेक्टर बन गए थे।
सहजनवां के सुमित की 741वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित परिणाम में सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं- 9 लुचुई निवासी सुमित कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने 741वीं रैंक हासिल की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। सुमित सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शुरू से ही मेधावी रहे सुमित की सफलता से माता कालिंदी सिंह, छोटे भाई मनीष सिंह समेत परिजनों में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों तथा मुहल्ले के लोगों ने सुमित की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संवाद