{"_id":"6ada7b839942647485033dd4","slug":"civil-defence-wardens-managed-the-arrangements-during-the-idol-immersion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1494138-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने संभाली व्यवस्था
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड की ओर से विभिन्न स्थानों पर सहायता शिविर लगाए गए। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक दीपक मीणा के निर्देश पर उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह और चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी के मार्गदर्शन में वार्डनों ने जिला प्रशासन और गोरखपुर पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।
कोतवाली प्रभाग के डिवीजनल वार्डन विकास जालान ने बताया कि विसर्जन के दौरान आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, घंटाघर और राघव शक्ति मिलन चौक पर वार्डनों को तैनात किया गया। व्यवस्था की निगरानी और संचालन के लिए डिप्टी डिवीजनल वार्डेन मुर्तजा आलम, स्टाफ ऑफिसर सौरभ सिंह, विशाल सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और मनोज गुप्ता को प्रभारी बनाया गया था।
इस दौरान डिवीजनल वार्डन विकास जालान, स्टाफ ऑफिसर सौरभ सिंह, कीर्ति रमण दास, पोस्ट वार्डन आदित्य गुप्ता, प्रतीक सरकारी, राजेन्द्र कुमार, विजय उपाध्याय, सुरेश सैनी सहित अनेक वार्डनों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद