{"_id":"698a4b801ef6e06c430a4c68","slug":"citys-sunny-won-silver-medal-in-wako-international-kickboxing-cup-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1224613-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाको इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में शहर के सनी ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाको इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में शहर के सनी ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के गौरी मंगलपुर खोराबार के निवासी अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सर सनी सिंह ने चार से आठ फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप में सिल्वर मेडल जीता है। उनकी उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए के छात्र सनी की यह सफलता रातों-रात नहीं, बल्कि वर्षों के कड़े संघर्ष का परिणाम है। वह पिछले तीन वर्षों से लगातार नेशनल मेडलिस्ट रहे हैं। कड़े मुकाबले के बाद मिली इस जीत ने उनके करियर ग्राफ में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। सनी ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और सहयोगी संस्थाओं को दिया है।
सनी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना गौरव का क्षण है।
उनके चयन पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. अनुराग द्विवेदी, मनीष पांडेय, प्रो. सुभी धूसिया, प्रो. संगीता पांडेय, प्रो. दीपेंद्र मोहन, प्रो. अंजू, प्रो. राजवीर, प्रो. चहल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
...........
सनी की उपलब्धियां
- राष्ट्रीय स्तर : वर्ष 2023 से 2025 तक लगातार तीन बार नेशनल मेडलिस्ट
- अंतरराष्ट्रीय : चौथे वाको इंडिया इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2024 में रजत पदक विजेता
- विश्व रैंकिंग : उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप 2024 में नौवीं रैंक और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में नौवीं रैंक