{"_id":"6532e304e7062ab7d205a2d7","slug":"city-scan-machine-broken-in-district-hospital-dengue-test-kit-also-out-of-stock-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-343803-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खराब, डेंगू जांच की किट भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खराब, डेंगू जांच की किट भी खत्म
विज्ञापन
- मरीजों के बढ़ते दबाव से बिगड़ रही व्यवस्था
- दो दिन में डेंगू जांच किट मंगाने के लिए शासन को भेजा गया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। इस वजह से दो दिन से मरीजों का सिटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को एलाइजा किट भी खत्म हो गई, जिसके चलते डेंगू के मरीजों की जांच नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
जिला अस्पताल में हर दिन ढाई हजार के करीब मरीज ओपीडी में आते हैं। प्रतिदिन 30 से 35 लोगों को सिटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को मारपीट के एक मामले में पुलिस कर्मी एक घायल को लेकर जिला अस्पताल आए थे। उसका सिटी स्कैन होना था, लेकिन मशीन खराब होने के चलते डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी तरह कई अन्य मरीज भी परेशान घूम रहे थे। अस्पताल प्रशासन की तरफ से बताया गया कि मशीन की मरम्मत के लिए कंपनी के इंजीनियर को सूचना दी गई है। दो दिन में इसके चालू होने की उम्मीद है।
इसके अलावा डेंगू की जांच के लिए एलाइजा किट खत्म होने से भी दिक्कत बढ़ गई है। मरीजों का लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह ही डिमांड भेजी गई थी, लेकिन अभी किट नहीं मिल पाई है, इस वजह से केवल एनएस 1 किट से ही जांच हो रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि डेंगू किट हर जगह उपलब्ध कराया गया है, अगर कहीं कमी है तो अस्पताल प्रशासन से बात कर वहां किट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन को भी जल्दी ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
-- -- --
जिला अस्पताल में लगेगी नई सिटी स्कैन मशीन
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने जिला अस्पताल में नई और बड़ी क्षमता की सिटी स्कैन मशीन लगाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। सीएमओ ने बताया कि अभी जो मशीन है उससे केवल सिर का ही सिटी स्कैन हो पाता है। इससे मरीजों को अन्य जगह जाकर जांच करानी पड़ती है। नई मशीन से शरीर के अन्य हिस्सों की भी जांच हो सकेगी। इसके अलावा इस बार जो मशीन लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, उससे नि:शुल्क जांच का प्रस्ताव है।
-- -- -- -- -