फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City MLA RMD talk about over bridge at Nakaha railway crossing in assembly

गोरखपुर: विधानसभा में उठा नकहा रेलवे क्रासिंग समपार फाटक पर ओवरब्रिज का मुद्दा

Fri, 14 Feb 2020 06:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
City MLA RMD talk about over bridge at Nakaha railway crossing in assembly
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल। (file) - फोटो : file
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विधानसभा में नकहा रेलवे क्रासिंग समपार फाटक 51 पर ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने योजना स्वीकृत करने के बाद धन अवमुक्त भी कर दिया है, लेकिन प्रदेश के ऑफिसों में अब भी फाइल घूम रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए सरकार को सदन में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


 नगर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज की जरूरत देखते हुए उन्होंने वर्ष 2016 में सेतु निगम से आगणन तैयार करके शासन के पास भेजवाया था और अभी तक योजना को स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तथा रेलवे के 50:50 सहयोग से बनने वाले इस ओवरब्रिज की लागत सिर्फ  94.80 करोड़ मात्र है और कैबिनेट की स्वीकृति की भी जरूरत नहीं है। सेतु निगम से फाइल 10 जनवरी 2020 को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सेतु के आफिस के धूल खा रही है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सरकार को तीन दिनों के भीतर सदन में वक्तव्य देने के लिए निर्देशित किया है। नगर विधायक ने उसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की और ओवरब्रिज को शीघ्र अपनी स्वीकृति देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed