फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CISCE Will be able to give 10th and 12th board exams even sitting at home

सीआईएससीई: घर बैठे भी दे सकेंगे दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, एक विकल्प को चुन सकेंगे विद्यार्थी

Wed, 06 Oct 2021 08:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 08:06 PM IST
सार

बोर्ड ने पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों से मांगी राय, स्कूल या घर दोनों में से किसी एक विकल्प को चुन सकेंगे विद्यार्थी, स्कूल के लिए अभिभावकों की रजामंदी होगी अनिवार्य।

विज्ञापन
CISCE Will be able to give 10th and 12th board exams even sitting at home
सीआईएससीई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं और बारहवीं के पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। नवंबर/ दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में विद्यार्थी स्कूल या घर बैठे ऑनलाइन शामिल हो सकेंगे। इसे लेकर बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों से ऐसे विद्यार्थियों की अलग अलग सूची तलब की है। जो परीक्षा घर बैठे या स्कूल से ऑनलाइन मोड में देना चाहते हैं। बोर्ड का आदेश गोरखपुर के 19 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक विद्यार्थियों को अपने प्रधानाचार्य को ये भी सूचना देनी होगी वो लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन में से किस उपकरण से परीक्षा देंगे। संबंधित माध्यम में कैमरा और माइक्रोफोन होना आवश्यक है। हालांकि बोर्ड ने स्कूलों को प्राथमिकता स्कूल पर ऑनलाइन केंद्र बनाने की दी है। मगर इसके लिए अभिभावकों की रजामंदी आवश्यक होगी। प्रधानाचार्यो को ये सूचना बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


गुरुवार से लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। 18 अक्तूबर तक सूचनाएं बोर्ड को प्रेषित करना अनिवार्य है। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए भी सीआईएससीई ने ठोस कार्य योजना बनाई है। इसके अंतर्गत परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए हर स्कूल में प्रॉक्टर, बफर प्रॉक्टर और आईटी र्स्पोट एग्जीक्यूटिव तैनात किए जाएंगे। सभी स्कूल संचालकों को अपने अपने विद्यालय से ऐसे लोगों के नाम भी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 विद्यार्थियों पर होंगे एक प्रॉक्टर
बोर्ड के आदेश के मुताबिक 1:25 के अनुपात में एक प्रॉक्टर की तैनाती होगी। इसके साथ ही हर स्कूल को एक बफर प्रॉक्टर 50 विद्यार्थियों पर तैनात करना होगा। अधिकतम तीन बफर प्रॉक्टर स्कूल तैनात कर सकेंगे। इसके साथ ही 100 विद्यार्थियों पर एक आईटी स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव को तैनात किया जाएगा। अधिकतम तीन आईटी स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव तैनात किए जा सकेंगे। 7-12 अक्तूबर तक इसकी सूची कैरियर पोर्टल पर अपलोड करना होगा।


अध्यक्ष गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अजय शाही ने कहा कि सीआईएससीई की ओर से ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली पहले सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को घर और स्कूल में से केंद्र चुनने की सुविधा दी गई है। स्कूल प्रबंधन को ये जानकारी कैरियर पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। जानकारी एकत्र की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed