फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Christian community celebrated Easter festival with great pomp

Gorakhpur News: मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया ईस्टर पर्व

Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Christian community celebrated Easter festival with great pomp
-विभिन्न चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं, समाज की ओर से निकला गया जुलूस
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रभु यीशु मसीह का पुनरूत्थान दिवस पर रविवार को महानगर के सभी चर्चों में प्रभु भोज के साथ ईस्टर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

शनिवार रात से इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रार्थना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी ईस्टर कहकर बधाइयां दीं। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ महागिरजाघर और सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में सुबह ईस्टर की पूजा, आराधना, पवित्र मिस्सा के साथ किया गया। इस अवसर पर सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग, एचईएम चर्च खजांची बाजार ,ल्यूक चर्च राप्तीनगर, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार, फुल गॉस्पल मोती पोखरा। एबीसी चर्च राप्तीनगर आदि सरसों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों की सहभागिता रही।

देर शाम सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस पर जीवंत झांकी निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि डायसिस ऑफ लखनऊ के विशप मॉरिस एडगर दान सहित डायसिस के सभी पुरोहित गण संग बिशप ने बाइबल का अंश पढ़ते हुए जयघोष करते हुए झांकियां के संग शिरकत किया। यह जुलूस सेंट जॉन जूनियर हाईस्कूल बशारतपुर से चलकर असुरन चुंगी, धर्मशाला, गोलघर, शास्त्री चौक होते हुए सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की जीवन प्रदर्शन भव्य झांकियों के माध्यम से निकला। लोगों का प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाए जाने का दृश्य को देखकर आंखें नम हो गईं। झांकी में बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं बच्चे आदि सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिशप मॉरिस एडगर दान ने बताया कि आज सारा संसार प्रभु यीशु की जीवित होने का जश्न मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पादरी रोशन लाल, पादरी संजय विंसेंट, पास्टर प्रवीण जेम्स, अमित रॉबर्ट, पास्टर बॉबी विल्सन, राजा शर्मा गोल्डी जोशुआ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed