{"_id":"62af6a1cdff2920fa426b6db","slug":"choki-incharge-shows-pistol-on-head-constable-gorakhpur-news-gkp4409085147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती - चौकी इंचार्ज ने तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती - चौकी इंचार्ज ने तानी पिस्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज ने तान दी पिस्टल, जान बचाकर भागा हेड कांस्टेबल
बस्ती। मुंडेरवा थाने की एक चौकी पर तैनात इंचार्ज और हेड कांस्टेबल में रविवार शाम किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने तैश में आकर हेड कांस्टेबल पर सरकारी पिस्टल तान दी। पिस्टल तानने से बाकी स्टाफ हतप्रभ रह गए। सिपाहियों ने मामले में बीच बचाव किया।
बताते हैं इसके बाद घबराया हेड कांस्टेबल चौकी से भाग कर थाने चला गया। देर रात तक हेड कांस्टेबल चौकी पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। लेकिन जानकारी ली जा रही है।