फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chilli became sharp, ginger also showed its attitude

Gorakhpur News: मिर्ची हुई तेज, अदरक ने भी दिखाए तेवर

Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chilli became sharp, ginger also showed its attitude
- फुटकर बाजार में मिर्च और अदरक के भाव आसमान पर
विज्ञापन


- गर्मी के बाद अब बारिश से बढ़े मिर्च के भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गर्मी में अदरक तेवर दिखा ही रहा था। गर्मी के बाद बारिश ने अदरक के भाव को और बढ़ा दिया है। इसी तरह हरी मिर्च के भाव भी तेज हो गए हैं। खुदरा बाजार में शनिवार को अदरक की कीमत 400 रुपये किलो तक पहुंच गई है, वहीं हरी मिर्च ने भी दोहरा शतक लगा दिया है।
अदरक के भाव में पिछले दो महीने से तेजी थी। मई में अदरक का भाव खुदरा बाजार में 200 से 250 रुपये किलो के बीच था। वहीं, जून में अदरक 250 से 350 रुपये किलो की दर से बिका। लेकिन, जुलाई की शुरुआत में ही अदरक की कीमत 400 रुपये किलो तक पहुंच गई। महेवा मंडी में शनिवार को अदरक का भाव 200 से 250 रुपये किलो के बीच रहा।
विज्ञापन

अदरक के बाद हरी मिर्च ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 15 दिनों पहले खुदरा बाजार में हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो की दर से बिक रही थी। लेकिन, गर्मी और अब बारिश का असर हरी मिर्च पर भी पड़ गया है। शनिवार को हरी मिर्च ने भी दाम का दोहरा शतक लगा लिया। शनिवार को खुदरा बाजार में हरी मिर्च 180 से 200 रुपये किलो के बीच बिकी। वहीं थोक मंडी में हरी मिर्च की कीमत 80 रुपये से 120 रुपये किलो के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

राहत के लिए करना होगा इंतजार
महेवा मंडी के हरी मिर्च व अदरक के आढ़ती हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि मौसम का सबसे ज्यादा असर हरी सब्जियों पर पड़ा है। पहले तो जोरदार गर्मी से फसल जलकर खराब हो गए। वहीं अब जो फसल खेतों में बचे रह गए थे, उसे बारिश खराब कर रही है। बताया कि हरी मिर्च, अदरक सहित सभी हरी सब्जियों के दाम अभी कम नहीं होंगे। सस्ती सब्जियाें के लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।


------------

शतक लगाने को बेताब कई सब्जियां
खुदरा बाजार में कई हरी सब्जियां शतक लगाने को बेताब हैं। परवल, भिंडी इनमें सबसे आगे हैं। शनिवार को खुदरा बाजार में परवल और भिंडी 80 रुपये किलो की दर से बिके। इसी तरह नेनुआ, करैला सहित अन्य हरी सब्जियाें की कीमत भी 60 से 80 रुपये किलो के बीच रही। वहीं टमाटर के भाव स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed