फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children will be able to learn about satellite launch, space technology and STEM activities

Gorakhpur News: श्रीहरिकोटा रवाना हुए तीन मंडलों के 20 मेधावी छात्र-छात्राएं

Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Children will be able to learn about satellite launch, space technology and STEM activities
गोरखपुर। वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक सराहनीय पहल की है। मंडल के प्रत्येक जिले से चयनित एक छात्र और छात्रा को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र के शैक्षिक भ्रमण के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाला अनुभव साबित होगी। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थियों को उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया, वैज्ञानिक तकनीकों और अंतरिक्ष अनुसंधान की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव भी मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह पहल केवल शैक्षिक भ्रमण नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी। विद्यार्थियों को रवाना करते समय मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी तथा खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने हरी झंडी दिखाकर सुखद और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक मंडल संगीता सिंह के मार्गदर्शन में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से चयनित सभी 20 बच्चों को सतीश धवन स्पेस सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed