फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children presented scenes from Krishna's childhood pastimes on Janmashtami.

Gorakhpur News: जन्माष्टमी पर बच्चों ने पेश की कृष्ण की बाल लीलाएं

Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Children presented scenes from Krishna's childhood pastimes on Janmashtami.
गोरखपुर। रुद्रपुर-कुसम्ही स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थी श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर पहुंचे। बच्चों ने नृत्य, भजन और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी। गोकुल की संस्कृति और राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम को अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समन्वयक शिशिर पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या पूजा मिश्रा ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, सत्य, कर्म और अनुशासन की सीख देता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed