अमर उजाला हमराही: मेडल व पुरस्कार पाकर चहके हमराही परिवार के बच्चे, बोले- भविष्य में मिलेगा लाभ
33 सवालों का जवाब बच्चों ने सटीक दिया। पहले स्थान पर टीम-एफ रही है। टीम-ए को दूसरा और टीम-बी को तीसरा स्थान मिला है। टीम-सी और टीम-डी को बराबर नंबर मिले। टीम-ई को सात नंबर से संतोष करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला हमराही परिवार की प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रविवार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इससे बच्चे व उनके परिजन खुशी से चहक उठे।
सबने कहा कि प्रतियोगिता व्यक्तित्व विकास में सहायक है। प्रतियोगी परीक्षा की अच्छी तैयारी की प्रेरणा मिली है। मेडल व पुरस्कार मिलने से उत्साह बढ़ा है। हमराही परिवार के बच्चों की प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को निपाल लॉज सभागार में अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी, सचिव आलोक श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने किया। छह अलग-अलग टीमें बनीं।
हर टीम से सवाल किए गए और विकल्प बताकर जवाब मांगें गए। 33 सवालों का जवाब बच्चों ने सटीक दिया। पहले स्थान पर टीम-एफ रही है। टीम-ए को दूसरा और टीम-बी को तीसरा स्थान मिला है। टीम-सी और टीम-डी को बराबर नंबर मिले। टीम-ई को सात नंबर से संतोष करना पड़ा।
पहला स्थान (टीम-एफ)
सानिया, अनुपम, आलोक, सत्यम, प्रथम और राज।
दूसरा स्थान (टीम-ए)
राधा, आशुतोष, वैभव, साहिल, स्मृद्धि और संजना।
तीसरा स्थान (टीम-बी)
सूर्यांश गुप्ता, नीतिन वर्मा, कृति पांडेय, रौनक और शोभित।
इन बच्चों ने भी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
टीम-सी में मोहम्मद उजैर, आरुषी गुप्ता, अंशिका, अमन गुप्ता,अध्ययन।
टीम- डी में मनीष त्रिपाठी, सुधांशु, अभय, शिवम अंकित
टीम-ई में दुर्गा, सुकन्या, अबरेज, शुभांगी, इशरत, चमन
संजना का बर्थ डे मनाया
अमर उजाला परिवार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली संजना का जन्मदिन केक काटकर मनाया और लंबी उम्र की कामना की। दुर्गा ने देशभक्ति के गीत गाए और लोगों का मनोरंजन किया।
इन हमराहियों की मौजूदगी
डीडी अग्रहरी, ज्ञानू तिवारी, चंद्रेश गुप्ता, संजय दीना, मल्लू, अजय वर्मा, जुगल वर्मा, नागेश, अमित, पंकज अग्रहरी, संतोष गुप्ता, शंभू, अनूप दुबे, उजैर।
दीप्ति ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन दीप्ति अनुराग ने किया। दीप्ति ने संचालन के साथ ही गाने भी गाए। आरजे अनुराग ने भी हमराही व उनके परिवार का हौसला बढ़ाया।
वितरक यलगार मंच ने पहल को सराहा
वितरक राष्ट्रीय यलगार मंच ने अमर उजाला की पहल की सराहना की है। मंच की तरफ से कहा गया कि हमराही परिवार के बच्चों के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता करना अच्छा कदम है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।