{"_id":"612df4767fa1251d6166f007","slug":"children-and-elderly-will-not-charge-entry-fee-on-new-morning-of-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल: नया सवेरा पर बच्चों और बुजुर्गों का नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क, मार्निंग वॉक करने वालों पर भी कोई पाबंदी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल: नया सवेरा पर बच्चों और बुजुर्गों का नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क, मार्निंग वॉक करने वालों पर भी कोई पाबंदी नहीं
Tue, 31 Aug 2021 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:50 PM IST
सार
12 साल तक के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के लोग नि:शुल्क कर सकेंगे सैर-सपाटा। अक्तूबर तक लागू होगी शुल्क व्यवस्था।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नया सवेरा पर घूमने के लिए 12 साल तक के बच्चों और 60 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। सफाई समेत अन्य सुविधाओं के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नया सवेरा पर आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य किया था। तय था कि लोगों को एक दिन का 10 रुपये का टिकट लेना होगा। हालांकि, नियमित आने वालों को राहत दी गई है। यदि कोई चाहे तो 100 रुपये में पूरे महीने और 500 रुपये में साल भर के लिए पास प्राप्त कर सकता है। मार्निंग वॉक करने वालों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने प्रवेश शुल्क की नई व्यवस्था से बच्चों और बुजुर्गों को सहूलियत देते हुए उनका प्रवेश शुल्क खत्म कर दिया है। प्रवेश शुल्क की व्यवस्था अक्तूबर तक शुरू होगी। वहीं, सितंबर के दूसरे पखवाड़े में रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित नया सवेरा पर रोजाना दो बार लेजर शो का आयोजन होगा। गर्मी के मौसम में संचालन का समय शाम 7:00 बजे से रात 8:30 बजे होगा। ठंड के मौसम में (1 नवंबर से 28 फरवरी तक) संचालन का समय शाम छह बजे से 7:30 बजे होगा।
नया सवेरा की सीढ़ियों पर बैठकर लेजर शो का आनंद उठाने के लिए 25 रुपये और कुर्सी पर बैठकर देखने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। कोरोना के कारण बंद किए गए इस शो को फिर शुरू किया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जीडीए एक महीने में टेंडर निकालकर फर्म का चयन करेगा। तब तक जीडीए, नगर निगम की मदद से नया सवेरा की नियमित सफाई कराएगा।