{"_id":"650bf384200c1d08650aadf3","slug":"child-killed-in-road-accident-at-gorakhpur-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: भाइयों के साथ स्कूल से घर जा रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: भाइयों के साथ स्कूल से घर जा रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Thu, 21 Sep 2023 01:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:10 PM IST
सार
रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन क्रॉसिंग पर बुधवार को दोपहर दो बजे कार की ठोकर से सात वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूल से घर लौट रहा था। कार चालक ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन क्रॉसिंग पर बुधवार को दोपहर दो बजे कार की ठोकर से सात वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूल से घर लौट रहा था। कार चालक ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर कार को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी हार्दिक सिंह उर्फ आयुष (7) पुत्र सुभाष उर्फ साधु, गोकुल चिल्ड्रेन एकेडमी रामपुर बुजुर्ग में यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल के सामने ही सड़क पार करके उसका घर है। बुधवार को दोपहर में 1.30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर हार्दिक अपने भाई गौरव (15) व सौरभ (12) के साथ घर जाने के लिए निकला था। रामपुर बुजुर्ग फोरलेन क्राॅसिंग पार कर रहा था, तभी कसया की तरफ जा रही तेज गति कार ने हार्दिक को ठोकर मार दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: बाराबंकी में जमीन दिलाने के नाम पर 62 लाख रुपये की जालसाजी, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
मासूम की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के अभिभावकों का कहना है कि गोकुल चिल्ड्रेन एकाडमी स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को फोरलेन पार कराने के लिए न तो कोई शिक्षक फोरलेन पर आता है और न कोई चपरासी आता है। यदि कोई फोरलेन पार कराने के लिए आता तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती।