फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of Rs 62 lakh in the name of getting land in Barabanki

गोरखपुर: बाराबंकी में जमीन दिलाने के नाम पर 62 लाख रुपये की जालसाजी, मामले की जांच शुरू

Thu, 21 Sep 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

10 मार्च 2021 को 10 बजे दिन में आमिर अपने दो अन्य साथियों के साथ जीडीए कार्यालय के पीछे स्थित एनेक्सी भवन पर आया। वादी ने कहा कि 18 मार्च 2021 को यश बैंक शाखा सिविल लाइंस, सिटी माल के सामने गोरखपुर से अपने व पिता व चाचा के खाते से 78 लाख 75 हजार रुपये दिए। बाद में मो. आमीर ने जमीन नहीं देने पर 16 लाख 55 हजार वापस किए, लेकिन बाकी रकम हड़प ली।

विज्ञापन
Fraud of Rs 62 lakh in the name of getting land in Barabanki
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में जमीन दिलाने के नाम पर करीब 62 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के नाम पर रुपये लेकर हड़प लिए गए हैं। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस ने खोराबार के रानीडीहा निवासी खुर्शीद आलम की तहरीर पर बाराबंकी, केडी रोड निवासी मोहम्मद आमिर और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। सभी को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी व धमकी देने का आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खुर्शीद आलम ने दी तहरीर में लिखा है कि बाराबंकी में व्यावसायिक उपयोग के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इसी बीच मेरी मुलाकात जमीन कारोबारी मोहम्मद आमिर से हुई। आमिर ने बताया था कि ग्राम दादरा, परगना प्रतापगंज, तहसील नवाबगंज, जनपद बाराबंकी के पंजीकृत स्वामियों से रुपये देकर एग्रीमेंट कराया हूं। जमीन देख लीजिए यदि आपको जमीन पसंद आ जाएगी तो आपको जमीन का बैनामा उचित मूल्य पर करवा दूंगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: सरगना के मोबाइल फोन में गिरोह के नाम के कोड वर्ड...ट्रिपल एक्स-घोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर से तीन एकड़ जमीन की कुल कीमत दो करोड़ रुपये में तय हुई। मुझे मो. आमिर की ओर से जमीन के भूस्वामियों से कराए गए एग्रीमेंट व दिए गए रुपये के संबंध में स्टांप की मूल प्रति दिखाई गई, जिसे देखने के पश्चात विश्वास हो गया कि आमिर की ओर से भू स्वामियों को एडवांस रुपये देकर एग्रीमेंट कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी शिक्षक कांड: 13 साल बाद बर्खास्त हुई बंदना..फिर भी तीन साल से हक के लिए भटक रही असली वंदना

10 मार्च 2021 को 10 बजे दिन में आमिर अपने दो अन्य साथियों के साथ जीडीए कार्यालय के पीछे स्थित एनेक्सी भवन पर आया। वादी ने कहा कि 18 मार्च 2021 को यश बैंक शाखा सिविल लाइंस, सिटी माल के सामने गोरखपुर से अपने व पिता व चाचा के खाते से 78 लाख 75 हजार रुपये दिए। बाद में मो. आमीर ने जमीन नहीं देने पर 16 लाख 55 हजार वापस किए, लेकिन बाकी रकम हड़प ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed