फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   child bathe in booming river dies due to drowning in Gorakhpur

दर्दनाक: उफनाई नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों ने इस वजह से किया हंगामा

Tue, 31 Aug 2021 09:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 09:37 PM IST
सार

महेवा हार्बर्ट बांध के पास दोस्तों संग बाढ़ के पानी में नहा रहा था आदित्य, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया।

विज्ञापन
child bathe in booming river dies due to drowning in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के महेवा हार्बर्ट बांध पर मंगलवार को उफनाई राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


शव मिलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस ने सख्ती कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बच्चे की पहचान गोला इलाके के रहने वाले ऑटो चालक गोविंद वर्मा के बेटे आदित्य वर्मा (10) के रूप में हुई। गोविंद महेवा बांध के पास अपना मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह उनका बेटा आदित्य वर्मा अपने दोस्तों से बांध के किनारे नहा रहा था कि अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया, लेकिन परिजनों ने शव ले जाने से रोक दिया। इसके बाद गोरखपुर ग्रामीण पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। पुलिस ने काफी जद्दोजहद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed