{"_id":"6287243dfbad5e0d6c21e581","slug":"chief-secretary-fed-fruits-to-har-and-gauri-in-gorakhpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: मुख्य सचिव ने हर व गौरी को फल खिलाया, नीम का लगाया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: मुख्य सचिव ने हर व गौरी को फल खिलाया, नीम का लगाया पौधा
Fri, 20 May 2022 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 May 2022 10:46 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने सबसे ज्यादा समय गैंडा हर व गौरी के बाड़े के पास दिया। दोनों को केला खिलाया। पक्षियों के बाडे़ को देखते हुए वह भालू नीतीश व रानी के बाड़े के सामने पहुंचे। सफेद हिरण के बारे में जानकारी ली। तेंदुआ नारद, दरियाई घोड़े नन्हे व लक्ष्मी के बाड़े के सामने भी रुके।
विज्ञापन
हर और गौरी को केला खिलाते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिड़ियाघर का निरीक्षण करने आए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने गैंडा हर और गौरी को फल खिलाया। साथ ही बब्बर शेर पटौदी के बाड़े के बाहर नीम का पौधा लगाया। पटौदी के बाड़े के सामने पहुंचते ही मुख्य सचिव ने अपना मोबाइल फोन निकाला और फोटो बनाने लगे। बाड़े में इधर-उधर घूम रहे पटौदी का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे चिड़ियाघर गए। अलग-अलग जानवरों के बाड़े के पास पहुंचे और साथ चल रहे चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह से जानकारी भी ली। पूछा कि भोजन की व्यवस्था कैसी है। रखरखाव में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। इसपर सकारात्मक जवाब मिला तो आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सबसे ज्यादा समय गैंडा हर व गौरी के बाड़े के पास दिया। दोनों को केला खिलाया। पक्षियों के बाडे़ को देखते हुए वह भालू नीतीश व रानी के बाड़े के सामने पहुंचे। सफेद हिरण के बारे में जानकारी ली। तेंदुआ नारद, दरियाई घोड़े नन्हे व लक्ष्मी के बाड़े के सामने भी रुके।
विज्ञापन
चिड़ियाघर की कैंटीन गए और नाश्ते व सामानों की गुणवत्ता की जानकारी ली। वह 50 मिनट तक चिड़ियाघर में रहे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव मौजूद रहे।