फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi will come to Gorakhpur today on a two day tour

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, बदला रहेगा शहर का रूट

Sun, 19 Dec 2021 02:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Dec 2021 02:52 AM IST
सार

सीएम योगी 955 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 933 करोड़ की परियोजनाएं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से जुड़ी हैं, जबकि लोकार्पित होने वाली 22 करोड़ की 22 अन्य परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi will come to Gorakhpur today on a two day tour
सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम को गोरखपुर आएंगे। सीएम शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत सम्मेलन में भाग लेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 955 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद विकास भवन में स्थापित देश के पहले निपुण भारत निगरानी केंद्र (मानीटरिंग सेंटर) का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। सोमवार को जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे के बाद लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्ट रहेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को गोरखपुर आगमन के दौरान महंत दिग्विजय नाथ पार्क व प्रेक्षागृह पर कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि वाहनों का संचालन समय 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से जाएंगे वाहन

  • कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर देवरिया बाईपास की तरफ से आने वाले चार पहिया एवं बसें हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से अमर उजाला तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेगें।
  • पैडलेगंज से देवरिया बाईपास की तरफ जाने वाले चार पहिया एवं बसें अमर उजाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। पैडलेगंज से नौकायन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed