फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi mentioned development in Gorakhpur in last six years

UP Nikay Chunav 2023: जनसभा में सीएम योगी बोले, गोरखपुर में वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की क्षमता

Sat, 29 Apr 2023 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Apr 2023 09:58 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संकट में पूछने वाला ही सच्चा साथी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवेदनशील सरकार हर संकट में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि सूडान संकट में जब पूरी दुनिया अभी कुछ करने की सोच ही रही थी, तब तक पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi mentioned development in Gorakhpur in last six years
जनसभा में सम्बोधित करते सी एम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राप्तीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में शुक्रवार की शाम आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर में वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यहां जल निकासी की उत्तम व्यवस्था हो, अंडर ग्राउंड केबलिंग हो, हर घर नल, हर गली में एलईडी स्ट्रीट लाइट हो, शोहदों का आतंक न हो, कूड़े के ढेर न दिखें। शहर सुंदर, सुरक्षित और स्मार्ट दिखे, इसके लिए नगर निगम माध्यम बनेगा।

विज्ञापन


बीते पांच-छह वर्षों में गोरखपुर में हुए विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर में क्या कुछ नहीं है। यहां एम्स बन चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवा चलती है। गोरखपुर में चिड़ियाघर भी है। वातानुकूलित प्रेक्षागृह बनाया गया है। अपनी खूबसूरती से रामगढ़ताल फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बन गया है। गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय हैं। यह की सड़कें ऐसे जगमगा रही हैं कि हजरतगंज भी फीका पड़ने लगा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा की पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संकट में पूछने वाला ही सच्चा साथी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संवेदनशील सरकार हर संकट में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि सूडान संकट में जब पूरी दुनिया अभी कुछ करने की सोच ही रही थी, तब तक पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया।

होली व दिवाली में मुफ्त सिलेंडर देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव हर एक नागरिक को विकास व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से लाभान्वित कर रही है। योजनाओं का लाभ देने के लिए किसी की जाति मजहब नहीं पूछी जाती बल्कि पात्रता ही प्राथमिकता होती है। अब सरकार होली व दिवाली में मुफ्त सिलेंडर भी देने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: आज देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में चुनावी सभा को करेंगे सीएम योगी

निगम में शामिल सभी गांवों के जरूरतमंदों को मिलेगा आवास
मुख्यमंत्री योगी ने महापौर व सभी पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बिना भेदभाव विकास हो इसके लिए अच्छा बोर्ड बनना चाहिए। पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनने पर एक-एक पाई विकास कार्यों पर ही खर्च होगा। बिना भेदभाव हर नागरिक, हर गली, हर वार्ड को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में हर गरीब का पक्का मकान बनवाया जाएगा। शहर के अन्य इलाकों की ही तरह वहां भी सड़क, बिजली, पानी सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने वार्ड नंबर 80, राप्तीनगर में पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी पूनम सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर वार्ड के लोगों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही वार्ड के लोगों से दोगुनी ताकत से महापौर पद के लिए अधिकाधिक मतदान की अपील की। कहा कि पहले मतदान फिर जलपान।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, निकाय चुनाव प्रभारी राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, विधायक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विपिन सिंह, महानगर प्रभारी पूर्व सांसद नीलम सोनकर, महेंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सभी पार्षद प्रत्याशी, निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, सत्येंद्र सिन्हा, पीके मल्ल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed