{"_id":"6a1f43bb2245a29f9809d5d7","slug":"chief-minister-yogi-made-the-secret-of-chiluataals-tourism-development-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1341692-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल की तरह ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनेगा चिलुआताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल की तरह ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनेगा चिलुआताल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने किया चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल में भी वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाएं हैं। चिलुआताल के किनारे लहरों से होकर आ रही हवा तापमान को कम कर सुखद अहसास करा रही है। यहां पर लोग परिवार संग आकर आनंद के साथ घूम सकते हैं। यहां न प्रदूषण है और न ही किसी प्रकार की अव्यवस्था। अगले चरण में इसे ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखपुर शहर के उत्तरी छोर पर स्थित प्राकृतिक झील चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निखारे गए इस पर्यटन स्थल को जनता को समर्पित करने के अवसर पर सीएम ने कहा कि चिलुआताल में कोल इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की परियोजना को आगे बढाया जा रहा है। इससे चिलुआताल में 20 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति यहां से संभव हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि थर्मल एनर्जी से कार्बन उत्सर्जन होता है, जबकि सोलर एनर्जी ग्रीन एनर्जी होती है। इससे किसी तरह का कार्बन उत्सर्जन नहीं होता। चिलुआताल में लगने वाला फ्लोटिंग सोलर प्लांट नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
प्राकृतिक है चिलुआताल का पानी
सीएम योगी ने कहा अभी तक गोरखपुर में ईको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र रामगढ़ताल ही था पर उसमें ड्रेनेज का पानी जाता था। रामगढ़ताल की सफाई कराई गई, ताल से सिल्ट निकाला गया। वहां आज भी पानी ट्रीटमेंट के बाद ही जाता है। यानी रामगढ़ताल का पानी पूरी तरह नेचुरल नहीं है, जबकि चिलुआताल का पानी नेचुरल है जो जंगलों से होकर आता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले रामगढ़ताल में नेशनल जूनियर रोइंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। इसमें 22 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ी आए। सबने रामगढ़ताल की खूब सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब लोग चिलुआताल को देखेंगे तो यह और भी अच्छा लगेगा। उन्होंने विकास का संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान न करने, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों को जेल भिजवाने और गंदगी न करने की अपील की। साथ ही रामगढ़ताल की सफाई के दौरान 56 बोरा प्लास्टिक मिलने का जिक्र करते हुए आह्वान किया कि गोरखपुर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ-सुंदर शहर बनाने का संकल्प लेना होगा।
-
पांच से 21 जून तक स्वच्छता, पौधरोपण और योग शिविर कराएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस पांच से 21 जून यानी विश्व योग दिवस तक स्वच्छता, पौधरोपण और योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच जून को महानगर के दो मंडल सांसद और ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में रामगढ़ताल और पांच मंडल चिलुआताल के किनारे ''''''''एक पेड़ मां के नाम'''''''' अभियान के तहत पौधरोपण का वृहद अभियान चलाएं। इसके पहले चार जून को स्वच्छता का वृहद अभियान चलाया जाए। 21 को विश्व योग दिवस पर ''''''''करो योग रहो निरोग'''''''' के संकल्प के साथ रामगढ़ताल और चिलुआताल पर विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाए।
एसएसबी नहीं होती तो कारखाने का स्क्रैप भी नहीं बचता
सीएम ने कहा कि 31 वर्ष तक गोरखपुर का खाद कारखाना बंद पड़ा था। यहां एसएसबी नहीं होती तो कारखाने का स्क्रैप भी नहीं बचता। आज खाद कारखाना शुरू हो गया है। यहां एसएसबी भी है, केंद्रीय विद्यालय भी है, सैनिक स्कूल खुल गया है। अब चिलुआताल का भी पर्यटन विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास आदि उपस्थित रहे।
-
झोटा-झोटी के मन होई त चली अइह...फिर लगे ठहाके
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी की दूरदर्शिता बेमिसाल है। उनके विजन से गोरखपुर खूबसूरत चित्र सा निखर गया है। रामगढ़ताल के बाद अब चिलुआताल घाट भी फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनेगा। सांसद ने चिलुआताल पर लिखा अपना एक गीत भी सुनाया। सांसद ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चिलुआताल किनारे शांत माहौल है। घर पर रहते हुए ''''''''कभी गुस्सा आए और झोटा-झोटी के मन होई त चली अइह और गुस्सा थूक दिहअ।'''''''' इस पर सीएम भी ठहाके मारकर हंसने लगे।
सांसद के सामने हम जेनजी हैं : मेयर
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। मेयर ने चुटकी लेते हुए कहा कि सांसद रवि किशन उम्र को लेकर मौज लेते हैं लेकिन इनको बता दें कि इनके सामने हम जेनजी हैं लेकिन नेपाल और बांग्लादेश वाले नहीं। मेयर ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रह गया है।
सीएम ने निरीक्षण कर किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री योगी ने चिलुआताल के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर भ्रमण कर घाट/नौका विहार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परियोजना का लोकार्पण करने से पहले सीएम ने चिलुआताल के समीप निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का भी निरीक्षण किया। 12.95 करोड़ रुपये की इस परियोजना को अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।