{"_id":"63c0d312fb61a2199d100af7","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-come-to-gorakhpur-on-friday-on-a-four-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Fri, 13 Jan 2023 09:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद वाराणसी से गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर बाद 2.30 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 16 जनवरी को लखनऊ लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद वाराणसी से गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर बाद 2.30 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
वहां से मुख्यमंत्री शाम करीब 3.30 बजे गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचेंगे। समापन समारोह के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर रवाना हो जाएंगे। वह खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक कर सकते हैं। 14 एवं 15 जनवरी को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे।
विज्ञापन