फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath took meeting of police-administration and temple management and inspects fair premises

खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या, सीएम योगी ने किया मेले परिसर का निरीक्षण

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath took meeting of police-administration and temple management and inspects fair premises
खिचड़ी मेले परिसर का सीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम साढ़े बजे के करीब गोरखपुर पहुंचे। रात्रि विश्राम के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में पहुंच विधि-विधान से पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली और महोत्सव के आयोजन और खिचड़ी मेले के इंतजाम की जानकारी ली। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि महोत्सव में जाने वाले लोगों और मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से सचेत किया। अधिकरियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के व्यवस्था में लगे लोगों को बारी-बारी से बुलाया और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। 

अंत में मुख्यमंत्री व्यवस्था का जायजा लेने के मंदिर परिसर में निकले और खिचड़ी चढ़ाने के इंतजाम को बड़ी बारीकी से देखा। जहां में व्यवस्था में कमी दिखी, उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मेला परिसर में भी गए और वहां का इंतजाम देखा। 

मंदिर और मेला परिसर भ्रमण के दौरान वह अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के लोगों से कहा कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। भ्रमण के समय मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, एडीजी पुलिस दावा शेरपा, आइजी राजेश, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ इंद्रजीत सिंह्र नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed