फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath to give election mantras to booth presidents of the Gorakhpur Sadar Assembly constituency

UP: 62 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, सदर में CM योगी देंगे मंत्र- जुटेंगे 24844 बूथ अध्यक्ष

Tue, 21 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 02:31 AM IST
सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी में लगे पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में कुल 24,844 संगठनात्मक बूथ और इसके अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to give election mantras to booth presidents of the Gorakhpur Sadar Assembly constituency
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि 22 जुलाई को हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाला बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन पार्टी के मिशन 2027 की शुरुआत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी में लगे पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में कुल 24,844 संगठनात्मक बूथ और इसके अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


सभी बूथ अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा 4,244 शक्ति केंद्र प्रमुख और 286 मंडल अध्यक्ष भी बैठक का हिस्सा रहेंगे। संगठन नेतृत्व ने हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को वक्ता के रूप में तय किया है। ये सभी बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, सह संयोजक छट्ठे लाल निगम, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय कार्यालय सह प्रभारी पंकज जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, डिजिटल लर्निग प्रोग्राम अभियान संयोजक मधुसूदन पांडेय, मॉनिटरिंग टीम के राजेश पाल सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में तय हुए मुख्य वक्ता
गोरखपुर सदर -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर ग्रामीण -क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय,

बलिया सदर - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम राम त्रिपाठी
सहजनवा -उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह

बस्ती सदर -प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह
चौरीचौरा -प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह,

महादेवा (बस्ती) - प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय
मधुवन (मऊ)- कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed