फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that he will fight elections from where the party wants.

मिशन 2022: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, जहां से पार्टी चाहेगी, वहीं से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Fri, 05 Nov 2021 08:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Nov 2021 08:38 PM IST
सार

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा में एक संसदीय बोर्ड है जो निर्धारित करता है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। पार्टी जहां से भी चाहेगी हम चुनाव वहीं से लड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that he will fight elections from where the party wants.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा जहां से चाहेगी, वहीं से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हमेशा चुनाव लड़ता रहा हूं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।  
विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जब अमर उजाला संवाददाता ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। ऐसे में आपका क्या रुख रहेगा? इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चुनाव तो लड़ना ही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट का फैसला संसदीय बोर्ड करता है। बोर्ड ही तय करता है कि कौन, कहां से चुनाव लड़ेगा। अयोध्या से चुनाव लड़ने के सवाल को सीएम योगी टाल गए। उनका कहना था कि पूरा प्रदेश अपना है। पार्टी जहां से भी चुनाव मैदान में उतारेगी, वहीं से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। पहला मौका है जब मुख्यमंत्री योगी ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed