फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath on the foundation day of Bharatiya Janata Party

Gorakhpur News: सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा

Tue, 07 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath on the foundation day of Bharatiya Janata Party
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सम्मुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि, भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पार्षद दुर्गेश बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये सीएम योगी ने कहा कि, ‘विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न’’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है।
जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने किया सम्मानित : भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंघ काल से जुड़े रहे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सीएम योगी के हाथों पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, हरिप्रकाश मिश्रा, सुशील गोयल, गिरधारी अग्रहरि, राजेश गुप्ता, आनंद गुप्ता को सम्मान प्राप्त हुआ।
पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को सशक्त राष्ट्र चाहिए। उसके लिए सनातन धर्म और बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कहा कि, पीएम मोदी और सीएम योगी के विजन में ‘राष्ट्र प्रथम’ ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्वागत संबोधन भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला पीजी कॉलेज के पूर्व शिक्षक डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में उनके परिवार की तरफ से बनवाई गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंप्यूटर लैब इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, शोध-अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed