{"_id":"63b0f9e3c9aab01ec81834f4","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-congratulated-on-the-new-year-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नववर्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नववर्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की
Sun, 01 Jan 2023 08:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:42 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल 2023 के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सभी सावधानियां बरतने की अपील की है।