फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister will perform Bhoomi Pujan of the third Kalyan Mandapam of the city

Gorakhpur News: शहर के तीसरे कल्याण मंडपम का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 21 Jan 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will perform Bhoomi Pujan of the third Kalyan Mandapam of the city
नगर आयुक्त ने सहारा इस्टेट गेट के सामने स्थित नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहरवासियों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर निगम द्वारा तीसरे कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को सहारा इस्टेट गेट के सामने स्थित नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की फेंसिंग कर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने कहा कि इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द कराया जाएगा। कल्याण मंडपम बनने से गरीबों को वैवाहिक व अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा होगी।





गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण



नगर आयुक्त ने चरगावां में बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए उन्होंने सहायक अभियंता शैलेश कुमार और अवर अभियंता अतुल को निर्देश दिया। कहा कार्य फरवरी तक पूर्ण हो जाए। शेष बची जमीन पर जोनल कार्यालय और एमआरएफ सेंटर का निर्माण होगा। इसके अलावा उन्होंने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन से पानी निकालने के लिए नाली बनाने, सीसी रोड निर्माण और प्लांट में पेड़-पौधे लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed