{"_id":"63c0fbe4052d2772ff17bd8d","slug":"chief-minister-will-honor-10-celebrities-of-gorakhpur-with-gorakhpur-ratna-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्यमंत्री गोरखपुर के 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से करेंगे सम्मानित, इनका नाम है शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री गोरखपुर के 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से करेंगे सम्मानित, इनका नाम है शामिल
Fri, 13 Jan 2023 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:06 PM IST
सार
वर्ष 2017 से गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रगति की नई उड़ान भरी है। विकास और रोजगार के साथ यहां की कला, संस्कृति भी लगातार संरक्षित और समृद्ध हुई है। इन सबको समेटते हुए गोरखपुर महोत्सव एक आईना के रूप में है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित करेंगे। कला, संस्कृति, मेधा और रोजगार के मंच गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2017 से गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रगति की नई उड़ान भरी है। विकास और रोजगार के साथ यहां की कला, संस्कृति भी लगातार संरक्षित और समृद्ध हुई है। इन सबको समेटते हुए गोरखपुर महोत्सव एक आईना के रूप में है। यह महोत्सव कला, संस्कृति, पर्यटन व रोजगार का भी सशक्त मंच बना है।
विज्ञापन
इस बार गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ 11 जनवरी को हुआ। रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क मैदान में चल रहे महोत्सव के समापन समारोह में शुक्रवार अपराह्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री इस समारोह में 10 विशिष्ट लोगों को गोरखपुर रत्न सम्मान प्रदान करेंगे। यह सम्मान खेल, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, उद्योग, कला व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम योगी के हाथों इन्हें मिलेगा गोरखपुर रत्न सम्मान
1. आदित्या यादव : मूक बधिर बैडमिंटन खिलाड़ी। ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य।
2. गोविंद साहनी : एशियन चैंपियनशिप 2022, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता।
3. अतुल सिंह : एशियन चैंपियनशिप, वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता।
4. अमन राज : टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। श्रीलंका, यूएई, भूटान, थाईलैंड और एशिया कप में स्वर्ण पदक प्राप्त।
5. डॉ अनिता अग्रवाल : हिंदी साहित्य अकादमी से दो बार सम्मानित साहित्यकार। पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान।
6. डॉ सीमा मिश्रा : गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर। वॉन हैबोल्ट फेलोशिप से सम्मानित। दी बायोलॉजी सेंटर ऑफ चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज, लिपजिंग जर्मनी से बतौर डीएफजी रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में जुड़ी हैं।
7. एसके अग्रवाल : उद्योगपति। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्यरत। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सचिव, पूर्व अध्यक्ष।
8. संगीता पांडेय : महिला उद्यमी। 1500 रुपये से कार्य शुरू कर पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई पहचान। 100 महिलाओं को दे रहीं रोजगार।
9. डॉ चारुशीला सिंह : शिक्षिका एवं राष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री।
10. अशोक महर्षि : 1972 से रंगमंच के क्षेत्र में कार्यरत। राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्टर के रूप में पुरस्कृत। 18 फिल्मों में कार्य।