फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister speaks at a training session organized by the BJP's metropolitan unit.

कुंभ को भगदड़, अराजकता और गंदगी का पर्याय बनाया था पहले की सरकारों ने : सीएम योगी

Sun, 28 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister speaks at a training session organized by the BJP's metropolitan unit.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने बीते 12 वर्षों में बदलते भारत को देखा है। सरकार ने लोगों की धारणा बदली है। कोई कल्पना भी नहीं करता था कि श्रीराम जन्मभूमि का विवाद समाप्त होगा। आज विवाद समाप्त होने के साथ ही श्रीराम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। काशी में विश्वनाथ धाम और विंध्याचल में विंध्य धाम का निर्माण हो चुका है। कुंभ की परंपरा हजारों वर्षों की है लेकिन दिव्य, भव्य, स्वच्छ और स्मार्ट कुंभ का आयोजन पहली बार भाजपा सरकार में ही हो रहा है। पहले की सरकारों ने कुंभ को भगदड़, अराजकता और गंदगी का पर्याय बना दिया था। अन्य दलों को भी दल से ऊपर देश के मंत्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत पार्टी की महानगर इकाई की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल प्रतिभागियों को ‘दल से पहले देश’ और ‘व्यक्ति से पहले समाज’ के भाव से अनवरत आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया। कहा कि भाजपा आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास प्रतीक बनी है तो इसके पीछे भारतीय जनसंघ के समय से पार्टी के संस्थापकों के आदर्शों और संस्कारों से मिली प्रेरणा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये दुनिया के सामने अपने सामर्थ्य और ताकत का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले कश्मीर जल रहा था, पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद चरम पर था, देश के 120 जिलों में नक्सलवाद हावी था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद को कुचल दिया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद समाप्त हो चुका है। नक्सलवाद एक-दो जिलों तक सीमित है और बहुत शीघ्र वहां भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के बेहतर माहौल में ही विकास संभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर माहौल में ही विकास संभव होता है। सुरक्षा का वातावरण बनने के कारण ही आज इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड कनेक्टिविटी, हाईवे एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, इनलैंड वाटरवे, मेट्रो, रोपवे और लॉजिस्टिक के कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास की प्राथमिक आवश्यकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर जितना मजबूत होगा, विकास भी उतनी ही तेजी से होगा।
अंत्योदय का सपना साकार कर रही मोदी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का केंद्र समाज के अंतिम पायदान का व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज देश में 12 करोड़ लोगों के घर शौचालय बनाए गए हैं, 4 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिली है। करोड़ों लोगों को नल से जल की सुविधा मिल रही है। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिली। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से उबरकर देश के विकास में सहभागी बन रहे हैं।
भावी पीढ़ी के लिए जज्बा पैदा कर गया डॉ. मुखर्जी का बलिदान
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की वर्तमान यात्रा के विकास पर विस्तार से अपनी बात रखी और संस्थापकों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की पृष्ठभूमि डॉ. मुखर्जी से जुड़ी हुई है। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक संगठन मंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक उन्नयन के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने का आह्वान किया था। इसके लिए उन्होंने भारतीय राजनीति में अंत्योदय का विचार दिया।
राजनीतिक स्थिरता विकास के लिए जरूरी
सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। 1996 में अटल जी के नेतृत्व में पहली बार बनी भाजपा सरकार भले ही 13 दिन चल पाई लेकिन उसके बाद 1998 से लेकर 2004 तक सरकार चलाकर राजनीतिक स्थिरता का दौर दिखाया। भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा के रूप में जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर जारी इस यात्रा ने सफलता के जो प्रतिमान गढ़े हैं, वे अन्य दलों के लिए सपने से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। कहा कि उस समय जब अन्य दलों के लोग घरों में छुपे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जनता को राहत दिलाई। उन्होंने कहा कि संकट के समय ही मित्र और शत्रु की पहचान होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्य ‘व्यक्ति से पहले समाज’ की भावना का परिचायक है।

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता और आभार ज्ञापन नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी त्र्यम्बक नाथ त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, अच्युतानंद शाही, पुष्पदंत जैन महानगर इकाई के पदाधिकारी और प्रशिक्षण वर्ग के अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इसका अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक उपलब्धियां और गोरखपुर के विकास को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed