फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister offered prayers at Vishwakarma Temple

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर में किया पूजा-अर्चना

Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister offered prayers at Vishwakarma Temple
विश्वकर्मा जयंती पर जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण
बोले- आदि शिल्पी की जयंती पर वर्तमान भारत के शिल्पी ने दिया नायाब उपहार
विज्ञापन

पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। उपस्थित लोगों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सृष्टि के आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर वर्तमान भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिल्पियों, कारीगरों का जीवन खुशहाल बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया है। यह सभी हुनरमंदों के लिए नायाब उपहार है। यह योजना देश-दुनिया में शिल्पकारों, कारीगरों के हुनर को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना 18 प्रकार के शिल्पियों व कारीगरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का कारक बनेगी। योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानसरोवर मंदिर में किया दर्शन-पूजन
रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने के बाद सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन व विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से लोक मंगल की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed