फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Jan Arogya Abhiyan benefits to triple talaq victims in gorakhpur

गोरखपुर: तीन तलाक पीड़िताओं को मिलेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ

Tue, 31 Dec 2019 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, अमर उजाला, गोरखपुर
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Abhiyan benefits to triple talaq victims in gorakhpur
(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक पीड़िताओं को भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों में शामिल किया जाएगा। इसके तहत इन पीड़िताओं को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन की मंशा पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तीन तलाक पीड़िताओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन तलाक पीड़िताओं को पेंशन की सुविधा देने के बाद अब प्रदेश सरकार उन्हें निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किया गया है कि तीन तलाक पीड़िताओं को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों में शामिल किया जाए। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत लाभार्थी परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सेवा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रदेश सरकार ने अब लाभार्थियों की श्रेणी में तीन तलाक पीड़िताओं को भी शामिल किया है। जिले में तीन तलाक पीड़िताओं की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क साधा है। सूत्रों के अनुसार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कार्यालय में तीन तलाक पीड़िताओं का कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है। विभाग अब पुलिस और समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा तीन तलाक पीड़िताओं को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सूची में जोड़ने का शासनादेश प्राप्त हुआ है। जिले में तीन तलाक पीड़िताओं की सूची के लिए अल्प संख्यक कल्याण, समाज कल्याण और पुलिस विभाग से संपर्क किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पीड़िताओं को लाभार्थी सूची में शामिल कर शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed