{"_id":"69e29f063d492e23f20fa9e8","slug":"chief-engineer-of-electricity-corporation-gave-information-in-a-press-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1292814-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर : उपभोक्ताओं की परेशानियों को ठीक करेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर : उपभोक्ताओं की परेशानियों को ठीक करेगा बिजली निगम
Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों को बिजली निगम की ओर से ठीक कराया जाएगा। आए दिन उपभोक्ताओं की ओर से बिल न बनने, मैसेज न आने व अनियमित बिल की शिकायतों पर मंथन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर संबंधित किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ये बातें शुक्रवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता जोन-टू व कार्यवाहक जोन-वन एके शुक्ला ने अपने मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताई। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं के बिल के मैसेज मोबाइल पर न आने की दशा में इसमें सुधार किया जाएगा। उपभोक्ताओं को अपने बकाए बिल व रिचार्ज किए रुपये की जानकारी मिल सके यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर में काफी सुविधाएं दी गई हैं जिसके प्रयोग से उपभोक्ता बिल जमा करने व अन्य जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें घर बैठे रिचार्ज करने की सुविधा है। रिचार्ज पर दो प्रतिशत तक का छूट दिया जाता है। पोस्टपेड से प्री-पेड में बदलने की प्रक्रिया में प्री-पेड मीटर रिचार्ज करने पर इसका 25 प्रतिशत पोस्ट पेड का अगर बकाया बिल है तो इसमें समायोजित किया जाता है।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड केके राठौर, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।