{"_id":"63c244bae45010382c09f75c","slug":"chicken-seller-attacked-with-knife-in-chaurichaura-gorakhpur-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरीचौरा में मुर्गा विक्रेता पर चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरीचौरा में मुर्गा विक्रेता पर चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में पुलिस
Sat, 14 Jan 2023 11:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया चौराहे पर शुक्रवार की रात मुर्गा खरीदने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने मुर्गा काटने वाले चाकू से दुकानदार पर हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार के नाक पर चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और दुकानदार से जानकारी लेने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, टेलहनापार निवासी रवि कुमार सरैया चौराहे पर एसबीआई जाने वाले मार्ग पर मुर्गा काट रहा था। इसी दौरान एक महिला आई और रवि उसे मुर्गा काटकर देने लगा। इसी दौरान सरैया मरचहवा टोले का एक युवक पहुंचा और पहले मुर्गा मांगने लगा। दुकानदार ने कहा कि महिला को देने के बाद देगा। इसके बाद युवक ने दुकानदार से विवाद कर लिया और उसी के चाकू से उसके चेहरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों के विवाद में युवक को चाकू मारा, महिला का हाथ तोड़ा
गुलरिहा इलाके के राजी सेमरा नंबर दो में बच्चों के विवाद में बृहस्पतिवार रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि पहले महिला की पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिए। फिर युवक को अकेला पाकर चाकू से हमला किए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के पतरहा उर्फ कोहा निवासी यशोदानंद नेवासा पर गुलरिहा थाना क्षेत्र के राजी सेमरा नंबर 2 में अपने ससुराल में परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि शाम 6 बजे पड़ोसी विवेक पासवान के दो बच्चे इनके दरवाजे पर आए थे। शाम होने के कारण यशोदानंद ने दोनों बच्चों को अपने घर जाने को कहा। इसी बात पर नाराज होकर विवेक पासवान गाली देने लगा।
बीच बचाव करने पहुंचीं यशोदानंद की सास चंपा देवी को मारपीट कर धकेल दिया, जिससे गिर गई और हाथ टूट गया। आरोप है कि घर पर अकेला पाकर बेटे विकास पासवान पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बाएं हाथ पर चोट आई है। यशोदानंद की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।