फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Puja organizing committee will take out a grand procession

Gorakhpur News: छठ पूजा आयोजन समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा

Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja organizing committee will take out a grand procession
गोरखपुर। जगन्नाथपुर स्थित शिव मंदिर से शनिवार को सुबह भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवचरण रावत ने बताया कि 20 जनवरी को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। ये शोभा यात्रा जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर घोषकंपनी, टाउनहाल, बक्शीपुर, रेती, घंटाघर होते हुए वापस जगन्नाथपुर आकर समाप्त होगी। 21 जनवरी को दुर्गा मंदिर में अखंड रामायण पाठ आयोजित होगा। जबकि, 22 जनवरी को रामायण पाठ का समापन और देर रात में भंडारे का आयोजन होगा। इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के जुड़ने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


हेरिटेज गलियारे में भूमिगत केबल बिछाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हैरिटेज गलियारे में भूमिगत केबल का काम शुरू हो गया है। पहले फेज में टाउनहाल से रेती चौक तक बिजली निगम भूमिगत केबल बिछाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाने का काम शुरू हो गया है। अब इस संकरे रास्ते पर ओवरहेड बिजली के केबल नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन

हेरिटेज गलियारा बनाने के लिए इस सड़क का सर्वे हो चुका है। हेरिटेज गलियारा में बिजली की पूरी आपूर्ति भूमिगत केबल के माध्यम से की जाएगी। धर्मशाला से घंटाघर तक बनने वाले हेरिटेज गलियारा के लिए पहले ही भूमिगत केबल बनाने का प्रस्ताव बनाया जा चुका है। इस पर 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के एसडीओ विपिन सिंह ने बताया कि टाउनहाल से रेती चौक तक भूमिगत केबल बिछाने के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा। धर्मशाला से घंटाघर तक भूमिगत केबल बिछाने का बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----


सात हजार घरों में डेढ़ं घंटे गुल रही बिजली


गोरखपुर। राप्तीनगर शाहपुर उपकेंद्र के पैनल में शुक्रवार सुबह धमाका होने से विष्णु मंदिर और जेल रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद पैनल ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई तो जंपर कटने से फिर बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता राप्तीनगर अविनाश गौतम ने बताया कि पहले पैनल में धमाके फिर कुछ स्थानों पर जंपर कटने और स्थानीय फाल्ट के कारण आपूर्ति में दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed