फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Puja in Gorakhpur Pile of soil removed from Goraksh Ghat

गोरखपुर में छठ पूजा: गोरक्षघाट से हटाया गया मिट्टी का ढेर, वेदी तैयार

Sat, 18 Nov 2023 01:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Nov 2023 01:13 PM IST
सार

हिंदी बाजार के कृष्णकांत ने बताया कि घाट को तो समतल कर दिया गया है, लेकिन नदी किनारे की मिट्टी पूरी तरह गीली है। ये मिट्टी बाहर वाली ही लगती है,जो अंदर कर दी गई है। नदी में उतरने पर मिट्टी करीब दो से तीन फीट तक धंस जा रही है।

विज्ञापन
Chhath Puja in Gorakhpur Pile of soil removed from Goraksh Ghat
छठ पूजा की तैयारी को लेकर राजघाट राप्ती नदी में बैरीकेडिंग करते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ पूजा की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अमर उजाला ने राप्ती नदी के गोरक्षघाट पर अव्यवस्था की खबर प्रकाशित की तो शुक्रवार को नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई। घाट से मिट्टी के ढेर को समतल कर दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट के किनारे नदी में बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग भी करवा दिया गया। व्यवस्था दुरुस्त होते ही घाट के किनारे लोगों ने वेदियां भी तैयार कर दीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नदी के किनारे घाट पर गीली मिट्टी का ढेर था। इससे लोगों को वेदी बनाने में काफी दिक्कत हुई। नगर निगम की तरफ से जिस ठेकेदार को यहां की मिट्टी समतल करने का जिम्मा दिया गया था, उसकी तरफ से काम करते वक्त ट्रैक्टर ही मिट्टी में धंस गया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला जा सका। इस वजह से कई लोग बृहस्पतिवार को घाट किनारे वेदी नहीं बना सके।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर से इसका संज्ञान लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर काम करवाते नजर आई। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान के निर्देशन में टीम ने साफ-सफाई के साथ ही मिट्टी के ढेर को पटवा दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने पहले ही छठ महापर्व को जीरो वेस्ट के तौर पर मनाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वेदी तो बन गई, लेकिन पानी के अंदर जाना खतरनाक

हिंदी बाजार के कृष्णकांत ने बताया कि घाट को तो समतल कर दिया गया है, लेकिन नदी किनारे की मिट्टी पूरी तरह गीली है। ये मिट्टी बाहर वाली ही लगती है,जो अंदर कर दी गई है। नदी में उतरने पर मिट्टी करीब दो से तीन फीट तक धंस जा रही है।

राप्ती नदी के घाट पूजा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नदी के अंदर बैरिकेडिंग करवाकर सुरक्षा के लिहाज से घेरा बना दिया गया है। लोगों ने अपनी वेदियां भी बनाकर तैयार कर ली हैं। पूरे दिन नगर निगम की टीम ने लगकर मिट्टी को समतल और सुंदरीकरण का काम किया। शनिवार को भी काम जारी रहेगा। -संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed