Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Mahaparv: Kharna is today; a 36-hour fast without water (nirjala vrat) will begin this evening.

छठ महापर्व : खरना आज, शाम से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv: Kharna is today; a 36-hour fast without water (nirjala vrat) will begin this evening.
गोरखपुर। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया। पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद कद्दू-चावल तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। शनिवार को खरना के साथ छठ पूजा का दूसरा दिन होगा। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी।
विज्ञापन

आचार्य पंडित ऋषि मुनि दीक्षित ने बताया कि खरना के दिन शनिवार को व्रती महिलाएं सुबह से उपवास रखेंगी। शाम को स्नान और पूजा के बाद भगवान सूर्य और छठ माता को प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इस दौरान शाम से ही व्रती महिलाएं अन्न और जल दोनों का त्याग कर देंगी।
विज्ञापन

पंडित विकास मालवीय ने बताया कि रविवार 15 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को शाम 5:24 बजे अर्घ्य देंगी। इस दिन रविवार और षष्ठी का संयोग होने के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग भी रहेगा। इन योगों में सूर्य उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। सोमवार 16 नवंबर को सुबह 6:37 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण कर व्रत पूरा करेंगी। छठ पर्व में भगवान सूर्य के साथ षष्ठी माता की उपासना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed