{"_id":"5ff979ea8ebc3e34062440d0","slug":"chhath-ghate-2021-worshiping-preparation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ घाट 2021: पूजा-पाठ के साथ ही सैर के लिए भी मुफीद ठिकाना, यहां ऐसे हो रहा है घाट का निमार्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ घाट 2021: पूजा-पाठ के साथ ही सैर के लिए भी मुफीद ठिकाना, यहां ऐसे हो रहा है घाट का निमार्ण
Sat, 09 Jan 2021 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
झरना टोला घाट गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में ताल झील सुंदरीकरण योजना के तहत झरना टोला वार्ड के गायत्री नगर इलाके में स्थित तालाब को नया रूप दिया जा रहा है। यहां ऐसा छठ घाट बनाया जा रहा है जो कि सैर के लिए एक मुफीद ठिकाना साबित होगा। करीब 79 लाख रुपये की लागत से इस घाट का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गायत्री नगर के इस तालाब के काफी हिस्से पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने इसे हटाकर तालाब के किनारे छठ घाट का निर्माण शुरू कराया है। पार्षद संध्या गुप्ता के प्रयास से तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिली। 150 फीट लंबे इस छठ घाट के किनारे 15 फीट चौड़ा पाथ-वे भी बनाया जा रहा है। यहां लोग सुबह और शाम सैर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
चार महीने में निर्माण हो जाएगा पूरा
पार्षद प्रतिनिधि रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि इस पाथ-वे के किनारे जगह-जगह बैठने के लिए बेंच भी बनाए जाएंगे। साथ ही लाइटिंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। तकरीबन चार महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद न सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि एक पर्यटन स्थल के रूप में भी इस स्थान को जाना जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।