फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath festival: Increase in retail market

छठ महापर्व : खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 16 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Increase in retail market
- महिलाओं ने शुरू की सूर्य उपासना के महापर्व पर पूजन सामग्री की खरीदारी
विज्ञापन


- कल नहाए खाए से शुरू होगा चार दिनों का छठ महापर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नहाए खाए के साथ चार दिनों का छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दउरा, सुपली, फलों समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

बुधवार को महेवा थोक मंडी के साथ ही असुरन चौक, नौसड़, राप्तीनगर, घंटाघर, धर्मशाला बाजार, रेती चौक आदि बाजारों में खुदरा दुकानें सज गई हैं। यहां श्रद्धालु पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

महेवा थोक मंडी के आसपास ट्रक और पिकअप पर सुपली-दउरा और फल सहित अन्य पूजन सामग्री लदे दिखे जिसे यहां के बाजारों में बेचने के लिए लाया गया है। जो फल और सामान जल्दी खराब नहीं होने वाले हैं, लोगों ने उन्हें पहले खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में बिहार के गोपालगंज से गन्ना, बेतिया और मऊ से सुपली-दउरा मंगाए गए हैं। वहीं कश्मीर से सेब, नासिक से संतरा और अंगूर, छत्तीसगढ़ से अमरूद मंडी में आ रहा है।

-----------
सामान कीमत
दउरा- 140 से 180 रुपये पीस
सुपली- 50 से 60 रुपये पीस
गन्ना- 40 से 50 रुपये जोड़ा
अमरूद- 80 से 160 रुपये किलो
आम- 300 से 400 रुपये किलो
बेर- 160 से 200 रुपये किलो
सेब- 80 से 100 रुपये किलो
अनार- 180 से 200 रुपये किलो
ड्रेगन फ्रूट- 80 से 100 रुपये पीस
नारियल- 30 से 40 रुपये पीस
शरीफा- 100 से 140 रुपये किलो
गागल- 20 से 30 रुपये पीस
सिंघाड़ा- 30 से 40 रुपये किलो
गंजी- 30 से 40 रुपये किलो
सुथनी- 30 से 40 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed