{"_id":"6001829d8ebc3e2e246b1ca1","slug":"chhapra-kachhri-gomti-nagar-special-train-will-run-daily-from-27-januar","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी छपरा कचहरी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने घोषित की नई समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी छपरा कचहरी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने घोषित की नई समय सारिणी
Fri, 15 Jan 2021 05:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:28 PM IST
सार
- कप्तानगंज-थावे रूट पर प्रतिदिन चलेगी यह ट्रेन, लखनऊ जाना होगा आसान
- ट्रेन संचालन के लिए रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी घोषित कर दी है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के लोगों के लिए भी अब राजधानी लखनऊ आना-जाना आसान हो जाएगा। कप्तानगंज-थावे रूट पर पहले सप्ताह में तीन दिन चलने वाली छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन आगामी 27 जनवरी से बदले हुए नाम व नंबर से (छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी) चलने लगेगी। यह स्पेशल ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे से लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन की स्थान पर प्रतिदिन चलाने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने बीते सात जनवरी को इस ट्रेन के नियमित संचालन की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने अब इस ट्रेन का नंबर और नाम बदलते हुए समय सारिणी घोषित कर दी है। पहले छपरा कचहरी से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 15114 था, जिसे बदल कर 05114 कर दिया गया है। जबकि लखनऊ से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 15113 से बदल कर 05113 कर दिया गया है।
विज्ञापन
पहले यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से छपरा कचहरी के लिए चलती थी। लेकिन अब यह गोमतीनगर-छपरा कचहरी के बीच चलेगी। घोषित समय सारिणी के अनुसार 05114 स्पेशल ट्रेन छपरा कचहरी से रोजाना 19.20 बजे से चलकर कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड में 22.35 बजे, दुदही में 22.51 बजे, पडरौना में 23.11 बजे, रामकोला में 23.31 बजे और कप्तानगंज में 00.05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 05113 स्पेशल ट्रेन गोमतीनगर से रोजाना रात में 8.40 बजे से चलकर कप्तानगंज में सुबह में 3.30 बजे, पडरौना में 4.08 बजे, दुदही में 4.28 बजे और तमकुहीरोड में 4.43 बजे पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने से चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, राहुल सोनी, नीरज वर्मा, लव जायसवाल, विनोद कुमार आदि ने खुशी जताई है। इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक निखिल रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।