फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chetna Pandey from Gorakhpur urban vidhan sabha and Devendra Nishad from rural vidhan sabha became Congress candidate

Up Election 2022: गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय और ग्रामीण से देवेंद्र निषाद बने कांग्रेस के उम्मीदवार

Thu, 10 Feb 2022 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 02:52 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चेतना पांडेय और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से देवेंद्र निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Chetna Pandey from Gorakhpur urban vidhan sabha and Devendra Nishad from rural vidhan sabha became Congress candidate
कांग्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने गोरखपुर मंडल के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रनेता रहीं चेतना पांडेय को शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। गोरखपुर ग्रामीण से देवेंद्र निषाद को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। इसके मुताबिक, कुशीनगर से श्यामरति देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ेंगी। रामकोला (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक शंभू चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रहीं चेतना पांडेय गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाई गई हैं। इसी सीट से मुख्यमंत्री व शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा से सुभावती शुक्ला व बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

कवयित्री भी हैं चेतना

गोरखपुर। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना पांडेय कवयित्री एवं तबला वादक भी हैं। चेतना 2005-06 में गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रही हैं। करीब तीन साल पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली, लेकिन उन्होंने कोई पद नहीं स्वीकार किया। कार्यकर्ता की तरह काम करती रहीं। लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र निषाद महारा फीशरमैन कमेटी कांग्रेस पूर्वी के चेयरमैन

गोरखपुर में करीब एक दशक पहले बसपा से कांग्रेस में आए देवेंद्र निषाद महारा को कांग्रेस ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान समय में वह फीशरमैन कांग्रेस पूूर्वी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हैं। बस्ती-गोरखपुर मंडल के चार जिलों के प्रभारी का दायित्व निभा रहे थे। देवेंद्र 2012 में बहुजन समाज पार्टी से कौड़ीराम विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed